प्रधान लिपिक की हृदयगति रूकने से मौत, शोक

Spread the love

प्रधान लिपिक की हृदयगति रूकने से मौत, शोक


विद्यालय जाने के लिए साथियों संग निकलते थे प्रधान लिपिक

बलिया। मनियर कस्बा चांदुपाकड़ वार्ड नंबर-एक निवासी शैलेश कुमार सिंह 54 वर्ष का निधन बलिया रेलवे स्टेशन पर सियालदह ट्रेन का इंतजार करते वक्त् हृदयगति रूकने से हो गई। मृतक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात थे। वह प्रतिदिन की भांति अपने साथियों के साथ सियालदह ट्रेन से विद्यालय जाने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पास मौजूद साथियों ने उनकों उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव मनियर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर दिल्ली पढ़ रहे उनके पुत्र शिवम कुमार सिंह व सुंदरम कुमार सिंह तथा लखनऊ में रह रही पुत्री मोनी, रोशनी एवं उनकी पत्नी पूनम सिंह मनियर पहुंचे। इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को अंत्येष्टि स्थल परशुराम स्थान के पीछे किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र शिवम कुमार सिंह ने दिया। गांव पर रह रहे उनके चचेरे भाई सत्यदेव सिंह ने बताया कि शैलेश सिंह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे परिवार को गहरी क्षति पहुंची है। सांत्वना देने वालों में पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, संकल्प सिंह, अवकाश प्राप्त अध्यापक अमर सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुल्ली बाबा, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल सहित डीआईओएस कार्यालय के बाबू एवं उनके साथ के सहकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *