महिला की शिकायत पर एसपी बलिया ने सिपाही को किया निलंबित

Spread the love

महिला की शिकायत पर एसपी बलिया ने सिपाही को किया निलंबित

महिला को बार – बार मैसेज करके सिपाही करता था तंग

महिला द्वारा एतराज करने के बाद भी नहीं माना सिपाही

बलिया। कोतवाली में तैनात एक सिपाही द्वारा महिला को लगातार मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई महिला की शिकायत एसपी ने की। वहीं पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली महिला कुछ दिनों पूर्व अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र देने कोतवाली पहुंची थी। प्रार्थना पत्र पर महिला का मोबाइल नंबर भी दर्ज था।आरोप है कि कोतवाली में तैनात सिपाही पंकज पाठक ने उसी नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर लिया और बाद में उस पर मैसेज करने लगा। जिस पर महिला ने व्हाट्स एप के जरिए आपत्ति जताते हुए सिपाही को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। अंत में परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से की। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी मो. उस्मान को सौंप दी। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *