
बलिया में दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 वर्षीय नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
बलिया। दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने शुक्रवार की भोर में क्षेत्र के मुबारकपुर रोड के पास हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। इसके साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता सबलू राजभर 25 वर्ष पुत्र विदेशी राजभर निवासी मुजौना थाना उभाँव जनपद बलिया बताया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि 18 दिसंबर 2025 को करीब बजे बजे मुजैना गाँव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना कारित था। इसके सम्बन्ध में थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस बाबत सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए उभाव पुलिस द्वारा मुबारकपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना किया गया था। जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।