बलिया मुठभेड़ में गौतस्कर के बाएं पैर में लगी गोली, घायल

Spread the love

बलिया मुठभेड़ में गौतस्कर के बाएं पैर में लगी गोली, घायल

जौनपुर जिले का रहने वाला है गौतस्कर

बलिया। बैरिया पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11 बजे ब्रह्मबाबा स्थान चांददीयर पीपल के पेड़ के समीप हुए मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली मारकर एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया। गोली तस्कर के बाएं पैर लगी। जिसका इलाज सीएचसी सोनबरसा पर चल रहा है। गौतस्कर के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में गौतस्कर ने अपना नाम व पता अमित यादव 21 वर्ष पुत्र राजनाथ यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल 17 दिसंबर 2025 को ट्रक नं0 UP62 T 4025 में 23 गोवंश पशुओ को क्रूरतापूर्व लादकर वध करने व अधिक दाम पर बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहा था और ट्रक को ठेकहा ढाला के पास खड़ा करके पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बैरिया पुलिस ने ब्रह्मबाबा स्थान चांददीयर पीपल के पेड़ के पास मुठभेड़ के बाद गौतस्कर को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। गौतस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। जिसका उपचार सीएचसी सोनबरसा पर चल रही है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *