एसटीएफ वाराणसी ने 15000 के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार

Spread the love

एसटीएफ वाराणसी ने 15000 के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार

बलिया। एसटीएफ वाराणसी टीम ने मंगलवार की भोर में 2:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन प्लेट फार्म नंबर – 3 थाना मुगल सराय जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर बलिया रेवती थाने पर दाखिल कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय जनपद वाराणसी के समक्ष भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अयोध्या सिंह उर्फ कच्छ बहादुर सिंह 45 वर्ष पुत्र स्व कमला सिंह निवासी छेड़ी थाना रेवती जिला बलिया बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना रेवती से धारा 109(1), 115(2), 118(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। वहीं आरोपी पर रेवती थाने द्वारा 15000 रुपया पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि शाहजादा खान वाराणसी, उनि विनय मौर्य, वाराणसी, मुआ सतपाल सिंह वाराणसी, मुआ रविशंकर सिंह वाराणसी, मुआ राहुल सिंह वाराणसी, मुआ रविशंकर यादव वाराणसी,मु आ धनन्जय श्रीवास्तव वाराणसी, मुआ धीरेन्द्र चौबे वाराणसी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *