निपुण भारत मिशन के तहत आमजन को किया गया जागृत

Spread the love

निपुण भारत मिशन के तहत आमजन को किया गया जागृत
बलिया। निपुण भारत मिशन के तहत बुधवार को बीआरसी कार्यालय मनियर के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे का ब्लांक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ मनियर शालिनी श्रीवास्तव व बीईओ सुरेन्द्र यादव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार विभाग के आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जन समुदाय को जागृत करने पर जोर दिया गया। निपुण भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बाल वाटिका, विद्यालय रेडिनेंस, माता उन्मुखीकरण पर वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विद्यासागर मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, एआरपी कुंदन सिंह, नियाज़ अहमद, तनवीर, भावानंद शर्मा, संजय वर्मा, अख्तरी वेगम, सपना, सीमा, अंजू सिंह आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *