
मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोर्ट से तलाक के बाद डिप्रेशन में चल रही थी नवविवाहिता
बलिया। मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-छह उत्तर टोला में नवविवाहिता ने अपने मायके में बुधवार की दोपहर कमरे के रोशनदान ग्रील में साड़ी के फंदे से लटककर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने डिप्रेशन की शिकार की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के पिता प्रमोद सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री आकांक्षा सिंह 24 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व रसड़ा में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। अनबन होने के बाद करीब छह माह पूर्व कोर्ट से तलाक होने के बाद पुत्री मायके में रहने लगी और डिप्रेशन की शिकार हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में रोशनदान के ग्रील में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पिता के मुताबिक उनकी पुत्री डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया।