बलिया में अनियंत्रित कार टीन शेड मकान में घूसी, दो की मौत, दो घायल

Spread the love

बलिया में अनियंत्रित कार टीन शेड मकान में घूसी, दो की मौत, दो घायल

धरहरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ सड़क हादसा, चारों नशे में थे धूत

बलिया। सुखपुरा थाना के धरहरा चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे मारुति सुजुकी 800 गाड़ी अनियंत्रित होकर टीनशेड के मकान में घूस गई। टक्कर इतना बेजोड़ था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक की हालत नाजुक देख वाराणसी और।दूसरे को मऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त क्रमशः अभिषेक सिंह 24 वर्ष पुत्र मुन्ना सिंह व रोहित सिंह परिहार 25 वर्ष पुत्र दशरथ सिंह के रूप में की गई। जबकि सुजीत तुरहा 21 वर्ष पुत्र पन्नालाल और आदित्य वर्मा 22 वर्ष पुत्र प्रदीप वर्मा है। ये सभी अपायल थाना सुखपुरा बलिया के रहने वाले है।बताया जा रहा है कि चारों युवक सुखपुरा से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी धरहरा पेट्रोल पंप के पास स्थित कृपा शंकर श्रीवास्तव के टीन शेड के मकान में टकरा गए। जिसमें अभिषेक सिंह और रोहित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य वर्मा व सुजीत तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक शहर में कही किराए पर कमरा लिया हुआ था, जहां चारों युवक कही खाने पीने के बाद जा रहे थे। ये सभी नशे में धुत थे। जिसके चलते सड़क हादसा हुआ। इस बाबत सीओ सिटी मो उस्मान ने बताया कि सुखपुरा मंगलवार की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुखपुरा थाना के ग्राम धरहरा के पास मारुति सुजूकी 800 कार जो सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गयी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। जबकि दो लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *