
अपहरणकर्ता को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार किया गिरफ्तार
आरोपी ने 11 दिसंबर को तीन वर्षीय बालक किया था अपहरण
बलिया। उभांव पुलिस ने सोमवार की रात करीब 11:10 बजे साहूनपुर में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी पर आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो बाएं पैर में जा लगी। वहीं आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मो जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव जनपद बलिया बताया। बताया कि 11 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब एक बजे तीन वर्षीय मो फुजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव जनपद बलिया का अपहरण करने की घटना कारित किया था। उसके द्वारा बताया गया कि बच्चे को अन्यत्र बेचने का प्लान था। लेकिन पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात उभांव पुलिस ने साहूनपुर में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। वहीं उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी द्वारा पूछताछ में ज्ञात हुआ कि 11 दिसंबर 2025 को तीन वर्षीय बालक का अपहरण कर अन्यत्र बेचने का प्लान था। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।