
एसटीएफ वाराणसी ने बलिया निवासी 50000 के इनामिया नक्सली को किया गिरफ्तार
सहतवार थाने में दाखिला कराकर वापस लौटी एसटीएफ
मनियर के मुड़ियारी गांव का रहने वाला है नक्सली, वर्ष 2012 से चल रहा था फरार


बलिया। एटीएस वाराणसी के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी के नेतृत्व में एटीएस इकाई वाराणसी की टीम ने सोमवार को 50000 के नक्सली बलिया जिले के मनियर थाना के मुड़ियारी निवासी सीताराम उर्फ विनय उर्फ ओमप्रकाश उर्फ धनु 59 वर्ष पुत्र स्व. रामधारी को ट्रेन से उतरते वक्त काशी रेलवे स्टेशन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर – दो से गिरफ्तार किया। एटीएस ने अभियुक्त सीताराम की मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्यवाही के उरान्त थाना सहतवार में करीब 13.50 बजे मुकदमा दाखिल कर टीम वापस अपने तैनाती स्थल वाराणसी प्रस्थान कर गयी। अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2012 में धारा 147, 148, 149, 302, 307, 435, 427, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सहतवार जनपद बलिया में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2012 से यह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा 50000 रुपया पुरस्कार घोषित किया गया था।

पकड़े गए अभियुक्त सीताराम द्वारा बताया गया कि बिहार में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। बिहार में उसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज है। बताया कि मैं भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा रहा हूं तथा नक्सल विचारधारा एवं जन संगठन को मजबूत करने के लिये लगातार प्रयास करता हूं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक भारत भूषण तिवारी के साथ मुआ नितेंद कृष्ण यादव, मुआ राजेश कुमार यादव, मुआ विश्वेद सिंह, मुआ नवीन कुमार, मुआ पंकज कुमार, मुआ सर्वेश कुमार यादव, मुआ काशीनाथ, मुआ रितेश कुमार राय व मुआ मनोज कुमार यादव आदि रहे।