बलिया में सास व बहू की एक साथ उठी अर्थी, हर कोई स्तब्ध

Spread the love

बलिया में सास व बहू की एक साथ उठी अर्थी, हर कोई स्तब्ध

बलिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर – चार चांदूपाकड़ निवासी सास सुकरी देवी 75 वर्ष पत्नी महेश शर्मा व बहू प्रियंका शर्मा 35 वर्ष पत्नी आशुतोष शर्मा की अर्थी सोमवार को एक साथ निकली तो हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।


परिजनों के अनुसार सास सुकरी देवी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वहीं बहू प्रियंका किशनगंज बिहार में अपने पिता के यहां कुछ दिन पहले घूमने गई हुई थी। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन नजदीकी चिकित्सालय उपचार कराने लेकर गए। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजन बहू के शव को लेकर मनियर पहुंचे तो सास भी सदमे से इस दुनिया से चल बसी। सोमवार को दोनों कि अर्थिया एक साथ उठी। बहू प्रियंका अपने पीछे दो पुत्री नंदनी 13, ज्योत्सना 11 व पुत्र श्वेतांष 4 वर्ष छोड़ गई। बहू के मौत के बाद बच्चों का रो – रो कर बुराहाल है। वहीं एक परिवार से निकली दो अर्थियों से परिवार भी टूट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *