
फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना: जितेंद्र
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल बलिया का हुआ विस्तार, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
बलिया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बलिया इकाई द्वारा रविवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल वर्मा, सनी कुमार, सोनू शर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, अनिल गुप्ता, राजन पटवा, शुभम कश्यप, सोनू पटेल, राजेश पटेल, मोहन रौनीयार, अजय पटेल, रवि शंकर गुप्ता, कन्हैया वर्मा, अमर पटेल, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार पटेल सहित कई व्यापारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और व्यापारियों के प्रति दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और व्यापारियों के बीच आपसी एकता को बनाए रखना है। इसी क्रम में अशोक गुप्ता राहुल, आकाश पटेल और विकास पांडेय लाला ने भी व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और व्यापारिक समस्याओं को संगठित रूप से उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने की।