
कोर्ट के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित तीन अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने नोटिस किया चस्पा
बलिया। न्यायालय गैंगेस्टर कोर्ट बलिया के आदेश पर दोकटी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित प्रियांशु वर्मा पुत्र ब्रह्माशंकर वर्मा निवासी करमानपुर थाना बैरिया जनपद बलिया, विशाल सिंह उर्फ सिंह पुत्र रामजी निवासी रानीगंज कोटवा थाना बैरिया जनपद बलिया एवं आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह करमानपुर थाना बैरिया जनपद बलिया के विरूद्ध जारी 84 बीएनएसएस की कार्यवाही की।

आपको बता दे कि गैंगस्टर न्यायालय द्वारा वांछित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध NBW जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्तगण न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए। जिसके बाद अभियुक्तगण के विरूद्ध न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस की उद्घघोषणा जारी की गयी। जिसके अनुपालन में दोकटी थाना के उनि अनुपम जायसवाल ने हमराहियों संग अभियुक्तगण के निवास स्थान पर डूग्गी पिटवाकर नोटिस चस्पा करके उनके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी। उप निरीक्षक ने बताया कि यदि फरार अभियुक्तगण समयावधि के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।