कोर्ट के आदेश पर हत्या के वांछित दो अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने की नोटिस चस्पा

Spread the love

कोर्ट के आदेश पर हत्या के वांछित दो अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने की नोटिस चस्पा

बलिया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के निर्देश पर रविवार को हल्दी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पंकज राय पुत्र हरेराम राय निवासी रैपुरा थाना हल्दी, जनपद बलिया एवं अजीत चौबे पुत्र स्व कमला कांत चौबे निवासी चैनछपरा थाना हल्दी, जनपद बलिया के विरूद्ध 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की।


आपको बता दे कि अभियुक्तगण के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 04 नवंबर 25 को NBW जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्तगण न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए। जिसके बाद अभियुक्तगण के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 11दिसंबर 2025 को धारा 84 बीएनएसएस की उद्घघोषणा का आदेश जारी की गयी। जिसके अनुपालन में हल्दी थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह हमराहियों संग अभियुक्तगण के निवास स्थान व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नोटिस चस्पा कराकर उनके घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों में डूग्गी पिटवाकर मुनादी करायी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि वांछित अभियुक्तगण समयावधि के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *