
गोली से घायल युवक की वाराणसी में मौत
घर के पास टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी थी गोली
अपाची बाइक से पहुंचे थे बदमाश, मुकदमा दर्ज
बलिया। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के बंशी पैलेस के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे टहल रहे आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव को अपाची बाइक से तीन चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका शनिवार की देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं वाराणसी में युवक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस मामले में घायल के मौसेरे भाई के तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध धारा बीएनएस 2023 – 109 (1) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम यादव नगर मोहल्ला निवासी आयुष यादव (25) बंसी पैलेस के निकट अपने घर के पास टहल रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने आयुष को गोली मार दी। जिसमें दो गोली सीने और एक गोली जांघ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां ट्रामा सेंटर में उसकी इलाज के वक्त मौत हो गई। मृतक के मौसेरे भाई चौकियां मोड़ निवासी आलोक यादव पुत्र बीरेंद्र यादव ने तहरीर में उल्लेख किया था कि पुरानी रंजिश को लेकर रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में टहलते वक्त गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई।