महिला अधिकारों के जागरुकता व महिला अपराधों में करे पैरवी : डीआईजी

Spread the love

महिला अधिकारों के जागरुकता व महिला अपराधों में करे पैरवी : डीआईजी

उत्कृष्ट कार्य के लिए एक उप निरीक्षक व दो महिला कांस्टेबल को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

बलिया। पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में जनपद के नोडल अधिकारी एंव मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ मिशन शक्ति-05 की समीक्षा बैठक की। जिसमें डीआईजी ने महिला अधिकारों के जागरुकता, महिला सम्बन्धी अपराधों में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराके सजा दिलाने का निर्देश दिया। वहीं मिशन शक्ति-5.0 में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआईजी ने एक उनि व दो महिला कांस्टेबल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व डीआईजी को पुलिस लाइन में सलामी देकर स्वागत किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए डीआईजी ने महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व सशक्त कार्यवाही करने के साथ ही लम्बित विवचनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को जल्द-जल्द से सजा दिलाने के लिए निर्देशित किया। डीआईजी ने जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान में सभी प्रभारियों से महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एण्टी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका, प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, फीडबैक/फॉलोअप रजिस्टर के बारे पूछताछ किया। इसके साथ ही फीडबैक लेकर इनमें और सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 में उत्कृष्ट कार्य करने लिए उनि राम कुमार यादव थाना नगरा व महिला सिपाही सुषमा यादव थाना नगरा व महिला सिपाही मांसी कुमारी सिकन्दरपुर को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीआईजी ने माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के साथ ही थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए निर्देश दिया। प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण और समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल व समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, व जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *