उपायुक्त उद्योग रवि शर्मा बने डिप्टी कमिश्नर, व्यापारियों ने किया सम्मानित

Spread the love

उपायुक्त उद्योग रवि शर्मा बने डिप्टी कमिश्नर, व्यापारियों ने किया सम्मानित

बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में शुक्रवार को रवि शर्मा, उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र ,बलिया के डिप्टी कमिश्नर के पद पर प्रोन्नत होने पर अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया। अरविंद गांधी ने बताया कि रवि शर्मा उपायुक्त उद्योग ,बलिया जनपद में जब से आए हैं उद्योग विभाग का पूरा कायाकल्प हो गया है। इसके साथ ही यहां लोगों के समस्या का समाधान तुरंत होता है। कार्य का वातावरण भी बदला है। यह बात अरविंद गांधी ने कही। कहा कि ऐसे अधिकारियों की बलिया जनपद में जरूरत है, तभी बलिया में उत्तर प्रदेश सरकार की जो सोच है कि हर जिला का औद्योगिकरण संभव हो पाएगा। इसके साथ में जो योजनाएं हैं वह भी जमीनी स्तर पर फलीभूत होगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, नगर उपाध्यक्ष काशी नाथ वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, नगर मंत्री सत्यम शाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *