
बकरी चरा रही महिला का ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर
बलिया। डीएवी रेल ढाला के पास शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से बकरी चरा रही महिला का एक पैर कट गया। आनन-फानन में आसपास की लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। जिसका इलाज मऊ में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डाक बंगला स्थित सरकारी आवास में बिंदु देवी (42) नामक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार की शाम वह बकरी चराते हुए डीएवी रेलवे क्रॉसिंग ढाले पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन गुजरने वाली ट्रेन की लाइन में बैठ गई। इस बीच एक ट्रेन इस ट्रैक से होकर गुजरने लगी। इस दौरान सामने ट्रेन को आते देख महिला भागना चाही। लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसका एक पैर कट गया।