राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिला जज ने किया रवाना

Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिला जज ने किया रवाना

बलिया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाना है। जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बुधवार को प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका संचालन हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया। उक्त प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से निकलकर जिले के समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुये जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बताएगी कि वह अपने सभी प्रकार के मामले जैसे जुर्माने से दण्डनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामलें, टेलीफोन बिल के मामलें, टेक्स के मामले, चेक बाउंस के मामलें, सुलह योग्य फौजदारी मामलें इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये मामले की कोई अपील नही की जाती। आपके खर्चे भी कम आते है और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है जैसा न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का प्रभाव होता है। अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर, सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वालेन्टियर्स, वादकारीगण व अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *