बलिया में देसी शराब भट्ठी से 14000 रुपया वूसली का वीडियो हो रहा वायरल

Spread the love

बलिया में देसी शराब भट्ठी से 14000 रुपया वूसली का वीडियो हो रहा वायरल
कच्ची शराब बनाने वाला वीडियो में 14000 रुपया वसूली का लगा रहा आरोप
वीडियो वायरल होने पर मनियर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर भट्ठियों को कर रही नष्ट
मामला मनियर थाना के ककरघट्टा गांव के बिंद बस्ती से सटे दियारा क्षेत्र का

बलिया। मनियर दियारा क्षेत्र में प्रत्येक कच्ची देसी शराब भट्ठी से 14000 रुपया वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनियर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर हजारों-हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन और भट्ठी तोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चालान भी करने का काम कर रही है। इसको लेकर मनियर पुलिस की खूब कीरकिरी हो रही है। वहीं मनियर पुलिस कार्रवाई कर अपनी इज्जत बचाने में लगी हुई है।
बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हो रहा है। जिसमें कच्ची शराब बनाने वाला व्यक्ति मुंह बांधकर बोल रहा है कि यह शराब भट्टी ककरघट्टा गांव के बिंद बस्ती से सटे दियारा क्षेत्र में चल रही है। उसके द्वारा बताया जा रहा है कि मनियर थानाध्यक्ष द्वारा एक भट्टी से करीब 14000 रुपए की वसूली थाने पर तैनात हेड मोहरील (मुंशी) दीवान से कराई जाती है। बता रहा है कि क्षेत्र में 25 से 30 शराब की भट्ठियां संचालित हो रही है। सूत्रों की माने तो किसी बात को लेकर शराब की भट्ठियां संचालित करने वाले व पुलिस के बीच अनबन हो गई। इसीबीच किसी ने पुलिस द्वारा वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर मनियर पुलिस एकक्शन में आ गई और ताबड़तोड़ दियारा क्षेत्र में दो दिनों से लगातार छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने वाली भाट्ठियों को नष्ट कर रही है। सूत्रों बताते है कि मनियर के दियारा क्षेत्र में जितनी भी अवैध शराब भट्ठियां संचालित हो रही है, उसके मास्टरमाइंड थाने के हेड मोहरील (मुंशी) योगेंद्र यादव है जो थानाध्यक्ष के कारखास बताए जा रहे है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *