बलिया में विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

Spread the love

बलिया में विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

नाबालिग लड़की के साथ जाने से इनकार करने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

मृतक के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। रसड़ा कोतवाली के अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव में मंगलवार को एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना के चचैया गांव निवासी अभय कुमार (23 वर्ष) पुत्र बीरेंद्र राम का अपने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजन दो माह पूर्व किशोरी को अपने मामा लालचंद पुत्र राजबली निवासी अमहर उत्तर पट्टी सरया थाना रसड़ा जनपद बलिया के घर भेज दिया था। जिसकी जानकारी होने पर मंगलवार को अभय कुमार पुत्र राजबली निवासी अमहर उत्तर पट्टी सरया पहुंचा और किशोरी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। किशोरी ने अभय के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अभय ने अपने जेब से विषाक्त पदार्थ निकाल कर खा लिया। यह देख किशोरी के घर वाले इलाज के लिए तत्काल सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां से नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू बनारस के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रसड़ा कोतवाली पर रामगहन ग्राम चचैया थाना नगरा द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि मेरा पुत्र अभय कुमार निवासी चचैया थाना नगरा हमारे बगल के रिश्तेदार रामप्रवेश ग्राम अमहर पट्टी सरैया थाना रसड़ा जनपद बलिया के यह गया हुआ था, जहां उसकी मृत्यु हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। प्रथमदृष्टया युवक का पड़ोस गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *