बलिया में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने की आत्महत्या

Spread the love

बलिया में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने की आत्महत्या

बलिया। फेफना थाना के पांडेयपुर गांव में मंगलवार की शाम एक महिला ने पति से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी ज्योति देवी (30) पत्नी सुनील चौहान का अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आक्रोशित ज्योति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *