
जिले में 69वी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज़, 44 टीमों के 880 खिलाड़ी दिखाएंगे दांव पेंच
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 69वी राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर किया।



इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों और आठ अन्य यूनिट की कुल 44 टीमें भाग लिया। कुल 440 बालक और 440 बालिका खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त 220 कोच और मैनेजर भी टीमों के साथ बलिया पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, कार्यसामयिक सदस्य नागेंद्र पांडेय, सदस्य महिला आयोग श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर सिंह, छोटू राम, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, नारद राय, जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रथम मुकाबले में दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने दिखाएंगे दांवपेंच
बलिया। कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के 65 किग्रा भारवर्ग में दिल्ली और तेलंगाना के खिलाड़ी दाव पेंच दिखाया। वहीं बालिका वर्ग में 57 किग्रा भारवर्ग में दिल्ली और आंध्रप्रदेश की प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत की। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, पांडिचेरी, जम्मू- कश्मीर, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, सीबीएसई, उत्तर प्रदेश सहित नवोदय विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया।