
बलिया में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर वाहनों का रूट रहेगा डायवर्जन
69वी राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन
बलिया। उप मुख्यमंत्री उप्र ब्रजेश पाठक का आगमन आज यानी सोमवार को जनपद के वीर लोरिक स्टेडियम में हो रहा है जो 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन व भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नवत किया गया है जो इस प्रकार है।
➡️ सिकन्दरपुर व सुखपुरा से बलिया शहर की तरफ आने वाले वाहन कुंवर सिंह चौराहे से विकास भवन, जिलाधिकारी आवास, टीडी कालेज से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ ओवरब्रीज/गड़वार तिराहा/ रेलवे स्टेशन की तरफ से सिकन्दपुर, सुखपुरा की तरफ जाने वाले वाहन टीडी कालेज चौराहा से जिलाधिकारी आवास, विकास भवन से कुंवर सिंह चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ बांसडीह से शहर की तरफ आने वाले वाहन एनसीसी तिराहे से कोतवाली, मिढ्ढी चौराहे से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
➡️ शहर से बांसडीह की तरफ जाने वाले वाहन सिविल लाइन चौकी, मिढ़्ढी चौराहा, कोतवाली, एनसीसी होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।