
बलिया में सर्प के काटने से बालक की मौत, परिजनों का रोकर हुआ बुराहाल
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के दिघेड़ा गांव निवासी श्रीराम प्रसाद राम के दस वर्षीय पुत्र लक्ष्मण राम की शुक्रवार को सर्प के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिघेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण राम प्रत्येक दिन की भांति भोजन करने के बाद अपने बिस्तर पर सो गया। इसीबीच रात करीब 12 बजे सर्प ने उसे डस लिया। बालक ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन संतुष्टि के लिए रतसर मिशन व अमवा के सती माई के स्थान पर ले गए। लेकिन कामयाबी न मिलने पर वापस घर लेकर चले आए। बालक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।