बलिया में पत्नी को मायके भेज पति ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

बलिया में पत्नी को मायके भेज पति ने फांसी लगाकर दी जान

शुक्रवार की सुबह पति पत्नी में हुआ था विवाद, पत्नी, बच्चों का रो रोकर हुआ बुराहाल

बलिया। मनियर कस्बा स्थित चांदू पाकड़ वार्ड नंबर चार निवासी जितेंद्र राजभर उर्फ बाघा राजभर 45 वर्ष पुत्र सियाराम राजभर ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र राजभर का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने कहा कि मैं मायके जा रही हूं तो उसने उसे सौ रुपए मायके जाने के लिए दे दिया। इसके बाद पत्नी के अपने मायके चली गई। इसके बाद युवक ने आहत होकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर लिया। उधर बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए। पत्नी व बच्चों के चले जाने के बाद युवक ने कदम उठाया। किसी ने जाकर घर में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पत्नी प्रमिला मायके से ससुराल पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी कि हम नहीं जानती थी कि हमको भेज कर यह फांसी लगा लेंगे। अब किसके सहारे रहूंगी। मृतक ठेले पर फल बेचकर पूरे परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक अपने पीछे मां कोशिला देवी, पत्नी प्रमिला के अलावा दो बेटी व पांच बेटों को छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *