खाद्य विभाग की टीम ने खोया में पकड़ा स्टार्च, 10 किग्रा कराया नष्ट

Spread the love

खाद्य विभाग की टीम ने खोया में पकड़ा स्टार्च, 10 किग्रा कराया नष्ट

बलिया। अगामी त्योहारों पर मिलावटी को लेकर खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। सचल दल ने खोया के लिए नमूने की मौके पर जांच की। जिसमें खोया स्टार्च की उपस्थिति मिली। जिसके बाद 10 किग्रा खोया को नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही टीम ने सरसो तेल, किसमिस, खोया व छेना मिठाई के कुल पांच नमूने जॉच के लिए संग्रहित किया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बैरिया में स्थित दुकानो से सरसो तेल, किसमिस, खोया व छेना मिठाई के चार नमूने जॉच हेतु संग्रहित किया। इसके पश्चात पूर्वाचल सिनेमा के सामने स्थित कामधेनू स्वीटस से काजू कतली के नमूने लिये। इसके अलावा टीम ने दो स्थानों पर लोगों को शुद्धता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा दुकानों की जाँच करते हुए 20 नमूनें लिये गये। जिसमे एक खोया के नमूना में स्टार्च की उपस्थिति पाई। जिसके कारण 10 किग्रा नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह व धर्मराज शुक्ल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *