स्क्रीन पर लगातार समय देने से बचने का सीएमओ ने दिया सुझाव

Spread the love

स्क्रीन पर लगातार समय देने से बचने का सीएमओ ने दिया सुझाव

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता व दृष्टिदोष नियंत्रण के अंतर्गत मनाया गया 26वा वर्ड साइट- डे

बलिया। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थिति सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 वा वर्ड साइट डे का आयोजन नेत्रों से प्यार करे के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने कहा कि हम सभी को अपने दृष्टि की सुरक्षा एवं देखभाल के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि आंखे ईश्वर के द्वारा प्रदान की गई एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने स्क्रीन पर लगातार समय देने से बचने का सुझाव देते हुए कहा कि हम सबको नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। नेत्र सर्जन डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया की हम लोगों को विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन करना चाहिए। शुगर एवं हाइपरटेंशन से हमारी आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इससे बचने के लिए संतुलित आहार लेने की अपील किया। इस मौके पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय,विमल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, शेखर, सौरभ माथुर, मुन्ना बाबू, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, गोपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा, जिला समन्वयक रेडक्रॉस शैलेन्द्र पाण्डेय, अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डेय,शैलेश, धीरज, गोपाल आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *