
शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट के दो चैन व एक बाइक बरामद
लूट की घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर देवेंद्र की थी हत्या
एक आरोपी को गोली मारकर पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
बलिया। उभांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को बेल्थरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता सोनू कुमार वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा पता वार्ड नंबर एक बरहज गौरा थाना बरहज देवरिया एवं आकाश सोनकर पुत्र दुखन्ती सोनकर निवासी जयनगर बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया बताया। अभियुक्त सोनू कुमार वर्मा के निशान देही पर उक्त दोनों घटनाओं से सम्बन्धित दो चैन चेन, एक बाइक बरामद कर एमवी एक्ट में सीज कर दिया। जबकि शनिवार की भोर में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली मारकर नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी थाना खामपार जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दे कि 16 सितंबर 2025 को उभांव थाना क्षेत्र में करीब 2.30 बके महिला अध्यापिका श्रीमती राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीन लिया था। इसके बाद 2.45 बजे दिन में ही साहूनपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका श्रीमती कंचन सिंह से सोने की चेन व अँगूठी लूट ली तथा शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव के विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर हत्या कर घटना को अंजाम दिया था। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेन्द्र यादव (57) देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वहीं पर सहायक अध्यापिका कंचन सिंह भी शिक्षक के पद पर तैनात है।