एक दिन के लिए फेफना थानाध्यक्ष बनी आरके मिशन स्कूल की आयुषी चौबे

Spread the love

एक दिन के लिए फेफना थानाध्यक्ष बनी आरके मिशन स्कूल की आयुषी चौबे

बलिया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को फेफना थाने की कमान एक दिन के लिए कक्षा 12वीं की छात्रा आयुषि चौबे पुत्री अरविन्द चौबे, आरके मिशन स्कूल को सौंपी गई। इस दौरान छात्रा आयुषि चौबे ने थाने का चार्ज संभालते हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी सक्रियता और आत्मविश्वास देखकर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग काफी प्रभावित हुए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बेटियों को नेतृत्व का अवसर देते हैं बल्कि समाज में ‘बेटी पढ़े-बढ़े और आगे बढ़े’ का संदेश भी मजबूत करते हैं। मिशन शक्ति के इस अनोखे प्रयोग ने साबित कर दिया कि बेटियाँ हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *