
जियुतिया व्रत भी नहीं बचा सकी बालक की जान, डूबने से मौत
बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में जिउतिया के दिन पोखरे में स्नान करने गए बालक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शिवम यादव 12 पुत्र नन्हक यादव निवासी नगरी अपने ननिहाल शीतल दवनी में आया था। जीयुतिया के दिन वह स्नान करने के लिए पोखरे पर गया था। स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने बालक को पानी से बाहर निकाला। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।