
खेत घूमने गए किसान पर नीलगाय ने किया हमला, गंभीर
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण टोला निवास कृष्ण पाल सिंह उर्फ सपन सिंह 58 वर्ष सोमवार की सुबह अपने घर के पीछे धान का खेत घूम रहे थे, तभी वहां नीलगायों का झुंड पहुंचा। झुंड में से एक नर नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और खेत से नीलगायों को भगाया। जिसके बाद उनकी जान बची। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बलिया और यहां ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।