
पाक्सो एक्ट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। रसड़ा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार आरोपियों को क्षेत्र के गुरगुजपुर रामनगर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमश: अभिषेक सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया, अभिषेक यादव पुत्र रविप्रकाश यादव निवासी बिलरिया थाना नरही जनपद बलिया, शक्ति चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी गोपालपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया तथा आर्यन सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ चमन सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी सवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया।




पीड़ित ने शनिवार को रसड़ा थाने में तहरीर दिया था कि अभिषेक सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया, अभिषेक यादव पुत्र रविप्रकाश यादव निवासी बिलरिया थाना नरही जनपद बलिया, शक्ति चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी गोपालपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा उसकी पोती को स्कूल जाते समय अश्लील शब्दों का प्रयोग करना तथा बोल बाजी करने तथा छेड़खानी करना, विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गाली एवं जान से मारने की धमकी देते है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई थी। इसी क्रम में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।