
ट्रक से 17 पशुओं संग एक पशु तस्कर गिरफ्तार
बलिया। नरही पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार को कोरंटाडीह चौकी से करीब 100 मीटर आगे नसीरपुर मठ के पास से चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा। जिसकी जांच की तो उसमें 17 पशु क्रूरता के साथ लदे पाए गए। जिसमें 13 गाय, दो बछिया व दो बछड़े शामिल थे। वही पुलिस ने गो-तस्कर राकेश यादव पुत्र हृदयानन्द यादव निवासी तिलक राय का हाता राजपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहीं पकड़े गए ट्रक को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।