
निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने कन्धे पर स्टार लगाकर दी गयी बधाई
बलिया। निरीक्षक के पद से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति होने के उपरान्त बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उप्र के आदेश के क्रम में निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी के कन्धे पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।