तेजाब से झूलसे युवक की मौत, इंसाफ के लिए डीएम आफिस पंहुची महिलाएं

Spread the love

तेजाब से झूलसे युवक की मौत, इंसाफ के लिए डीएम आफिस पंहुची महिलाएं

फोन से बुलाकर खेवसर गांव के पेवन का ढाला पर घटना को दिया था अंजाम

पहले मारापीटा, फिर चेहरे व शरीर पर फेंका था तेजाब

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी वी तेजाब से झुलसे व मारपीट में घायल राजकुमार तिवारी की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दादी की तहरीर पर शुक्रवार को एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। बुधवार की सुबह ही परिवार की महिलाएं मृतक युवक के फोटो के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर रोते बिलखते इंसाफ की मांग करने लगी। युवक की मां सविता देवी,बहन नेहा का रो- रोकर बुराहाल था।

बता दे कि गुरूवार की देर बांसडीह कोतवाली के हुसेनाबाद गांव निवासी राजकुमार तिवारी 18 वर्ष को बरियारपुर( सुल्तानपुर) गांव निवासी दुर्गेश पाण्डेय ने गुरूवार की देर रात फोन कर खेवसर गांव के पेवन का ढाला पर मिलने के लिए बुलाया था। राजकुमार वहां पहुंचा तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। हमलावर राजकुमार का मोबाइल भी छिनकर सारा डाटा डिलीट करने के बाद राजकुमार के चेहरा व शरीर पर तेजाब फेंक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। गंभीर रूप से झुलसा राजकुमार किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर राजकुमार की हालत देखकर परिवार के सदस्य व गांव के लोग सीएचसी बांसडीह ले गए, जहां से गंभीर हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल तथा फिर वहां से वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया था। वाराणसी में गंभीर हालत में राजकुमार का इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह परिजन राजकुमार को बलिया शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात ही राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार की दादी लहासु देवी की तहरीर पर बरियारपुर (सुल्तानपुर) गांव निवासी दुर्गेश कुमार पाण्डेय व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *