
दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार
बलिया। मुखबीर की सूचना पर बांसडीह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोपी अनीश चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासी विद्या भवन नरायनपुर थाना बांसडीह बलिया को बांसडीह फायर स्टेशन के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर 2025 पीड़ित द्वारा थाना बांसडीह पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री जो ग्राम नकहरा थाना बांसडीह अपने नाना के घर रहती है। जिसे दो सितंबर 2025 को समय करीब 07.15 बजे मेरे रिश्तेदारी का लड़का राजकुमार चौहान पुत्र सुबाष चौहान चौहान निवासी विद्या भवन नारायनपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया ने अनीश चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासी विद्या भवन नारायनपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया की मदद से बहला-फुसलाकर मोटर साइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा धमका कर घर से कुछ दूर पहले लाकर छोड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल दोनों के विरुद्ध धारा 65(1), 61(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगा दी गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी अनीश चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासीगण विद्या भवन नरायनपुर थाना बांसडीह बलिया गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है।