
बालिका से रिश्ते में लगने वाले भाई ने किया गलत काम, हिरासत में एक, दूसरा फरार
बलिया। सोमवार को थाना बांसडीह पर पीड़ित द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ रिश्ते में लगने वाले भांजे ने गलत कार्य किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। तहरीर में दो व्यक्तियों को पीड़ित ने नामजद किया है। जिसमें से एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरे की तलाश के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं थाने की संयुक्त टीम लगा दी गई है। इस बात अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। जबकि बालिका का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।