
BJP विधायक केतकी को सपा ने भेजा लीगल नोटिस
बलिया। बीजेपी विधायक केतकी सिंह को समाजवादी पार्टी की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बीते दिनों सुर्खियों में रहने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मीडिया के समक्ष ‘टोंटी चोर’ कहा था। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने विधायक केतकी सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में केतकी सिंह को 15 दिन के अंदर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने की बात लिखी गई है।


सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने विधायक केतकी सिंह को भेजे गए लीगल नोटिस में केतकी सिंह को 15 दिन के अंदर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने की बात लिखी गई है। अगर केतकी सिंह माफी नहीं मांगती हैं तो उन पर पांच करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस में आरोप है कि केतकी सिंह ने बयान दिया था, ” सपा के DNA में ऐसे काम हैं।” मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का कहना है कि ऐसा अमर्यादित टिप्पणी सपा और उसके लाखों कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है।