जिले के 14 व बिहार के एक कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिलखिला उठे चेहरे

Spread the love

जिले के 14 व बिहार के एक कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिलखिला उठे चेहरे

बलिया। अधीनस्थ लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित जिले के 14 तथा बिहार के एक अभ्यर्थी को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ से की। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अधीनस्थ लोक सेवा आयोग द्वारा 1112 कनिष्ठ सहायकों का चयन किया गया है। जिसमें जनपद बलिया के 14 और बिहार के एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। जिनको शासन के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। बलिया में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, चंदन कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह, श्रीमती दिव्यांशा सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, नवनीत कुमार मिश्रा, पवन कुमार, राहुल कुमार, शशिकांत दुबे, कुमारी विनीता तिवारी, विश्राम प्रसाद, बिहार के सौरभ कुमार रहे। जिलाध्यक्ष संजय ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते पूरे मनोयोग से सरकार की मंशानुरूप निष्ठा, ईमानदारी तथा मेहनत के साथ अपने कार्यों को सम्पादित करने के लिए अनुरोध किया गया। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ आनंद कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा, एवं स्वास्थ्य विभाग बलिया के विभिन्न पटल सहायक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *