
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बेरुवारबारी के विरुद्ध स्वास्थ्यकर्मियों ने खोला मोर्चा
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बेरुवारबारी के विरुद्ध स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रास्वा केन्द्र बेरुवारबारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न करने का लगाया आरोप



बलिया। संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रास्वा केन्द्र बेरुवारबारी द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग किया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी को पद से तत्काल हटाया जाय, अन्यथा स्वास्थ्यकर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




आरोप है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रास्वा केन्द्र बेरुवारबारी द्वारा चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारियों का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में 02 सितंबर 2025 को चिकित्सा महासंघ द्वारा पत्रक के माध्यम से तीन दिन के अंदर में प्रभारी चिकित्साधिकारी, बेरुआरबारी को प्रभारी के पद से हटाने की मांग की गई थी। लेकिन आपके द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी। जिससे समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिससे बाध्य होकर चिकित्सा महासंघ 09 सितंबर 2025 को जिला चिकित्सालय (पुरुष) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रातः आठ से 10 बजे तक गेट मिटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं 10 सितंबर 2025 को जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के कार्यालय के समक्ष प्रातः आठ से 10 बजे तक गेट मिटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। तत्पश्चात 10 से 12 बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समक्ष गेट मिटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद 11 सितंबर 2025 को प्रास्वा केन्द्र बेरुआरबारी पर प्रातः आठ से 10 बजे तक गेट मिटिंग और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बावजूद भी सीएमओ द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो 15 सितंबर 2025 से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बलिया के समक्ष तीन दिवसीय धरना किया जायेगा। इसके उपरान्त भी कार्रवाई नहीं हुई तो तीसरे दिन धरना स्थल से ही कार्यबन्दी व आन्दोलन की घोषणा की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी की होगी।