बहन के साथ मुस्लिम युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप, दी तहरीर

Spread the love

बहन के साथ मुस्लिम युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप, दी तहरीर

बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ागांव निवासी दीपक कुमार पुत्र झाबर प्रसाद ने शनिवार की दोपहर दो बजे थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पिता छोटे भाई को लेकर दवा लेने के लिए जनपद मऊ गए हुए थे और मैं बाजार चला गया था। इसी बीच गांव का ही 45 वर्षीय मुस्लिम युवक सुबह करीब 11 बजे मेरे घर पंखा बनाने के लिए आया हुआ था। मेरी 15 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसने मेरी बहन के साथ छेड़खानी किया और वहां से चला गया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। युवक की एकसार पिपरौली बड़ागांव नहर के पास इलेक्ट्रानिक की दुकान है। जहां वह इलेक्ट्रीकल सामानों की मरम्मत करता है। मेरी बहन कक्षा दसवीं की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *