
ब्रह्म बाबा स्थान के समीप युवक का मिला शव
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टिकरी धर्मापुर गांव स्थित ब्रह्मबाबा स्थान के समीप एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। मौके पर जुटी भीड़ ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।