
नहर में अधेड़ का उतराया मिला शव, तीन दिन से घर से गायब था अधेड़
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के हरख बसंत स्थित नहर में एक अज्ञात अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त राजकुमार राजभर 45 वर्ष पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी फरसाटार थाना उभाव जनपद बलिया के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी राजकुमार राजभर 45 वर्ष तीन दिन से घर से लापता थे। जिनका शव पकड़ी थाना क्षेत्र के हरख बसंत स्थित नहर में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है। परिवार वालों का रोते-रोते बुराहाल है।