जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकला भव्य जुलूस, राज्यमंत्री भी हुए शामिल

Spread the love

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकला भव्य जुलूस, राज्यमंत्री भी हुए शामिल

समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का काम करें: दानिश

बलिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जामा मस्जिद विशुनीपुर से जुलूस निकाला गया। इसके अलावा, बहेरी, जलालपुर, उमरगंज और परमांदापुर, काजीपुरा, राजपुतनेवरी, लोहापट्टी आदि मोहल्लों से भी जुलूस निकाला गया, जो चित्तू पांडेय चौराहा के पास आकर एक हो गया। इसके बाद, जुलूस शहर के चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक शहीद पार्क, लोहा पट्टी होते हुए शनिचरी मंदिर, सारंग होटल, चमन सिंह बाग रोड से होते हुए चौक, धर्मशाला रोड से वापस आकर विशुनीपुर जामा मस्जिद परिसर में समाप्त हो गया। जुलूस में जमा मस्जिद विशुनीपुर के इमाम अहमद रजा हाफिज, फखरुद्दीन हाजी, अफसर आलम, शकील अहमद के अलावा बड़ी तादाद में अकलियत लोग शामिल रहे। जुलूस में नातिया कलाम पढ़ते हुए राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही मुल्क की सलामती के लिए भी दुआ की।

उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शहर और सिकंदरपुर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और इस पवित्र अवसर पर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पर्व हमें प्यारे नबी हजरत मुहम्मद साहब की सच्चाई, सहिष्णुता और प्रेम के संदेश को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए और समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लोगों से अपील की कि वे इस पवित्र अवसर पर समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। साथ ही सादे वेश में खुफिया विभाग के जवान भी पैनी नजर बनाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *