मनियर क्षेत्र के छह गांवों में शांति ढंग से निकला जुलूस

Spread the love

मनियर क्षेत्र के छह गांवों में शांति ढंग से निकला जुलूस


मनियर। ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मनियर क्षेत्र में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाल भाई चारे का संदेश दिया। इस दिन सुन्नी मुसलमान पैगंबर की शिक्षाओं को याद करते है। उन्होंने इंसानियत व प्रेम का संदेश दिया था। मुसलमान बंधु मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ कर जुलूस निकालते हैं व गरीबों को भोजन व कपड़ा दान करते है। यह बराफत जुलूस मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी, रामपुर ,चकफुल, बड़ागांव ,निपनिया एवं भागीपुर में मनाया गया। इस मौके पर छितौनी गांव में मोहम्मद इश्तियाक, रामपुर में मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद शाहिद आलम, बड़ा गांव में नसीम अख्तर ,निपनिया में मोहम्मद हाफीज एवं भागीपुर में अत्तउल्लाह अंसारी ने जुलूस का नेतृत्व किया। रामपुर में जुलूस मदरसा से करीब 9:30 बजे निकला जो मस्जिद होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद मदरसा पर जाकर समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *