मकान ताला तोड़ लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरों ने उड़ाया

Spread the love

मकान ताला तोड़ लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरों ने उड़ाया

रामेश्वरम गया था पीड़ित परिवार ,चोरों ने घटना को दिया अंजाम

बलिया। बांसडीह कस्बा के मिरीगिरी टोला में मंगलवार की देर रात एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 11 निवासी अधिवक्ता अशोक पाण्डेय परिवार सहित रामेश्वरम गये हैं। जिनके घर के मेन गेट का ताला चोरों ने मशीन से काटकर घर में प्रवेश किया और आलमारी व बेड का लॉक तोड़कर लाखों रुपए के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अशोक पाण्डेय के बड़े भाई मुन्ना पांडेय ने घर का मेन गेट टूटा देख इसकी सूचना अपने भाई अशोक पांडेय को मोबाइल से दिया। अशोक पांडेय परिवार समेत घर लौटे तो चोरी का नजारा देखकर दंग रह गए। घर में रखा मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी का पायल और 1500 रुपये नकद, बर्तन , कपड़े सहित अन्य कीमती घरेलू सामान चोर चुरा ले गए थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ किया। अशोक पाण्डेय ने बताया कि वर्षों की मेहनत की कमाई थी, जिसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *