
एसआईबी आजमगढ़ टीम ने गुदरी बाजार व्याहुत ट्रेडर्स दुकान पर की छापेमारी, गोदाम को किया सीज
जीएसटी आईटीसी मिस मैच में 20 लाख का आया अंतर, दुकान पर नहीं मिला मॉल
प्रोपराइटर के नहीं पहुंचने पर एसआईबी टीम ने गोदाम को किया सीज


बलिया। विशेष अनुसंधान शाखा, आजमगढ़ की टीम ने ज्वाइंट कमिश्नर निलेश सिंह के निर्देश पर बुधवार को गुदरी बाजार स्थित व्याहुत ट्रेडर्स की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान जांच में जीएसटी आईटीसी मिस मैच में 20 लाख रुपए का अंतर पाया गया। वहीं जांच में दुकान पर मॉल नहीं पाया गया। प्रोपराइटर दशरथ कुमार के पुत्र अमन कुमार द्वारा महावीर घाट स्थित गोदाम में मॉल होना बताया गया। जब टीम गोदाम पर पहुंची तो गोदाम बंद मिला। वहीं उपस्थित व्यक्ति के पास गोदाम की चाबी नहीं थी। प्रोपराइटर के पुत्र अमन द्वारा बताया गया कि पापा नहीं है। वह बाहर गए हुए है उनके आने में देर होगी। जिनका एसआईबी ने चार – पांच घंटे तक इंतजार किया। लेकिन दुकान के प्रोपराइटर नहीं पहुंचे। जिसके बाद टीम ने मजबूर होकर गोदाम को सीज कर दिया। छापेमारी टीम में आजमगढ़ से डिप्टी कमिश्नर उपयुक्त मैनेजर चौरसिया, सहायक आयुक्त निधि श्रीवास्तव, बलिया से एसी अनिल कुमार यादव व राज्य कर अधिकारी अवधेश कुमार आदि रहे।