शिक्षक दिवस के अवसर पर OPS की मांग को लेकर कर्मचारी रखेंगे उपवास

Spread the love

शिक्षक दिवस के अवसर पर OPS की मांग को लेकर कर्मचारी रखेंगे उपवास

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

बलिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, बलिया की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक मंगलवार को टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश भर में संचालित सदस्यता अभियान को जनपद में गति प्रदान करने की योजना और अटेवा प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तावित “उपवास कार्यक्रम” की सफलता के लिए योजना बनाई गई। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार व पुनर्गठन किया गया। जिसमें अभिषेक राय- संरक्षक, विनय राय- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह- उपाध्यक्ष, संजीव सिंह- जिला मीडिया प्रभारी, राजीव गुप्ता- संगठन मंत्री, वीरेंद्र सिंह- जिला मंत्री, विनोद यादव व कुलभूषण त्रिपाठी-संयुक्त मंत्री, पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, रंजन दीक्षित- जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में शहीद पार्क चौक बलिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 9 से उपवास कार्यक्रम होगा। जिसमें जनपद के समस्त पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी को अधिकाधिक संख्या में आने की अपील की गई। वहीं जनपद के दूरस्थ ब्लाकों के ऐसे पदाधिकारी एवं पेंशन विहीन साथी जो जनपदीय कार्यक्रम में आने में असमर्थ हों अपनी सुविधानुसार अपने ब्लॉक मुख्यालय अथवा जहां उचित समझें सामूहिक उपवास का कार्यक्रम करने के लिए स्वतंत्र हैं। निवेदन किया गया कि प्रस्तावित दोनों में किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने में असमर्थ साथी अपने कार्य स्थल,निवास स्थल,मुहल्ले में कुछ साथियों को एकत्र करके अथवा परिवार सहित उपवास करते हुए एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। जिससे पेंशन आंदोलन के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रेषित हो सके। इस मौके पर जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय,महामंत्री राकेश मौर्य , कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय,विनय राय, मलय पाण्डेय, संगठन मंत्री,संजीव कुमार सिंह,पंकज सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मौर्य, महामंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *