
धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों पर दस्तावेजों में कूटरचना व धोखाधड़ी करने का है आरोप



बलिया। रसड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी करने वाले वांछित चार अभियुक्तों को सोमवार की शाम भगत सिंह तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता हरि प्रसाद गुप्ता पुत्र ब्रम्हदेव प्रसाद निवासी असनवार थाना गड़वार जनपद बलिया हाल पता 129 जीटी रोड मेंहदी बागान थाना बर्धमान जिला बर्धमान पूर्व पश्चिम बंगाल, रामप्रताप उर्फ राम प्रसाद पुत्र राजदेव राजभर व विनोद कुमार सुमन पुत्र राम सिंहासन निवासीगण असनवार थाना गड़वार जनपद बलिया और सरिता देवी पत्नी संतोष प्रसाद निवासी आलम के पुरा थाना पकडी जनपद बलिया हाल मुकाम इन्दरपुर थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। इनके विरूद्ध न्यायालय एसीजेएम प्रथम बलिया के यहां से तीन अप्रैल 2025 को गैर जमानतीय वारंट (NBW) जारी किया गया था। अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध धारा 419, 420, 467,468,471 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया में पंजीकृत था।